
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालुबासा बजरंगबली मंदिर के पास मेन रोड के किनारे खड़ी एक कार में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई. आग ने विकराल रूप ले लिया था. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल मौके पर पहुंचे. उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. मिली जानकारी के अनुसार भालूबासा मेन रोड के किनारे कंडम स्थिति में एक कार काफी समय से खड़ी थी. शनिवार देर रात उसमे आग लग गई. इधर एक दूसरी घटना में गोलमुरी थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर गोलचक्कर पर चढ़ गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को मौके से हटवाया.





