
सरायकेला : राजनगर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना रविवार को दिन के करीब 11:00 बजे की बतायी जाती है. मृतकों में सहिया साथी देवी जोजो (44) और मनोज गोप (24) शामिल हैं. देवी जोजो राजनगर थाना क्षेत्र के रंगामाटिया गांव की तथा मनोज गोप गेडेसाई का निवासी था. घटना हाता-चाईबासा मार्ग पर तेलाई स्थित पूनम होटल के पास घटी. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार दोनों लोधा गांव स्थित पीएचसी चालियामा में वैक्सीन लेने जा रहे थे. उसी दौरान दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों की मौत हो गयी. इसके साथ ट्रैक्टर भी पलट गया. घटना के बाद ट्रेक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतका देवी जोजो मृतक मनोज गोप की मुंहबोली बुआ थी. मृतक मनोज को कोविड वैक्सनीन की दूसरी डोज लेनी थी.





