
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा गणेश पूजा मैदान मैं आज झारखंड सरकार की ओर से सोना सोबरन साड़ी धोती वितरण योजना के तहत लाल कार्ड धारियों के बीच धोती और साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच धोती और साड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। इससे पहले भी जब सरकार थी तो वह धोती साड़ी वितरण करने का काम किया करते थे लेकिन जैसे ही सरकार बदली तो धोती-साड़ी वितरण का काम बंद कर दिया। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार आते ही फिर से योजना शुरू की है, जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उनके आवेदन लिये जा रहे हैं। कोई भी गरीब इस योजना से वंचित न रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है।






