
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को शहीद दिवस (संस्मरण दिवस) के उपलक्ष्य में जमशेदपुर जिला पुलिस और रेलवे की ओर से शहीद दिवस मनाया गया. इस दौरान देश की सुरक्षा में अपना बलिदान देने वाले सैनिकों और पुलिस के लोगो को याद किया गया और उन्हें नाम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर पढ़े)
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन और टाटानगर स्टेशन के पास रेल पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शहीद दिवस मनाया गया. जमशेदपुर पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

एसएसपी डॉक्टर एम तमिल वाणन और पुलिस पदाधिकारियों ने भारत चीन सीमा में सुरक्षा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले जवानों को याद किया. शहीदों की याद में शस्त्र झुके और उन्हे सलामी दी गई. आपको बता दें कि वर्ष 2020-2021 में भारत में कुल 377 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत हुई है, जिनको श्रद्धांजलि दी गई. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

इधर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेल पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी स्मरण दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रेल पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया एवं पुलिस कर्मियों द्वारा शस्त्र झुकाकर नम आंखों से शहीदों को सलामी दी गई. मौके पर इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रेल जमशेदपुर हिमांशु चंद्र माझी, परिचारी प्रवर रेल पुलिस केन्द्र जमशेदपुर एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.





