
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का जन्मदिन काफी धूम- धाम से जिला भाजपा द्वारा मनाया गया. प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह के नेतृत्व में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की उपस्थिति में यहां केक काटा गया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी. इस दौरान भाजपा के नेताओं ने कहा कि डॉ गोस्वामी केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता ही नही बल्कि तमाम कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और अभिभावक भी है और उनका मार्गदर्शन हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलता रहे, वे ऐसी कामना करते हैं. दूसरी ओर डॉ गोस्वामी के आवास पहुंच कर जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडल अध्यक्षों (संजय सिंह बागबेड़ा, संदीप शर्मा घाधीडीह, अजय सिंह गोलमुरी, ध्रुव मिश्रा साकची पूर्वी, राजेश सिंह कदमा, संजय तिवारी बिष्टुपुर, त्रिदिब चटर्जी परसुडीह, हेमेंद्र जैन (हन्नु) जुगसलाई) ने अपने-अपने मंडल पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.




