
जमशेदपुर : झारखंड स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण संगठन के की ओर से जारी पत्रांक के आलोक में जिले में एनएचएम अधीनस्थ कार्यरत सभी अनुबंध कर्मी अपनी मांगों को लेकर बीते आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे है. अभी तक इनकी मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया गया है. कर्मियों द्वारा बताया गया कि उनकी मांगो में सबसे पहली मांग बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वापस लाने की है वहीं एनएचएम अंतर्गत सभी कर्मियों के लिए एचआर पॉलिसी को लागू किया जाए. प्बलिक हेल्थ कैडर को भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. साथ ही सभी कर्मियों के लिए पीएफ की व्यवस्था की जाए. आकस्मिक मौत होने पर आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए. हर साल 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए. कर्मियों के साथ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मानसिक प्रताड़ना को बंद किया जाए. साथ ही अवकाश के दिनों के किए गए कार्यों की क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए. कर्मियों ने बताया कि हम सब एक परिवार की तरह है और परिवार के मुखिया स्वास्थ्य मंत्री उनकी मांगो पर ही ध्यान नहीं दे रहे.





