
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसांवा जिले के राजनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से सीआरपीएफ जवान द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया अब जवान युवती को अश्लिल वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. इस मामले को लेकर पीड़िता एक थाना से दुसरे थाना भटक रही है. अंत में उसने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इंसाफ मांगा है. पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर रहा है. कि फेसबुक में उसकी दोस्ती निर्मल मार्डी से हुई थी. निर्मल सीआईएसएफ का जवान है. उसने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. पीड़िता ने बताया है कि उसने इसकी शिकायत मुसाबनी थाना में भी कि पर मुसाबनी थाना से उसे डुमरिया थाना भेज दिया गया जहां से उसे फिर से राजनगर थाना में शिकायत करने की बात कही गई पर किसी थाना में उसकी शिकायत को नहीं सुना गया. अब वह हेमंत सोरेन से इंसाफ की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियो)
पीड़िता ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी. इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पीड़िता थाना में शिकायत लेकर आई थी पर उसने थाना में लिखित शिकायत नहीं कि. पीडि़ता ने थाना में यह भी लिख कर दिया है कि वह अभी शिकायत नहीं करना चाहती. पीड़िता से यह भी कहा गया कि वह जिस थाना में चाहे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है. अगर चाहे तो राजनगर थाना में या फिर उनके क्षेत्र में आने वाले किसी भी थाने में. मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पर युवती ने लिखित शिकायत करने से मना कर दिया. युवती द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.




