
घाटशिला : विगत दिनों अज्ञात अपराधियों ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा पर जमशेदपुर में जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में श्री मुंडा गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना पाकर बुधवार को घाटशिला की चिकित्सक सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देबदूत सोरेन श्री मुंडा से मिलने टाटा मेन अस्पताल पहुंची। डॉ सोरेन ने उनसे उनका हाल जाना और उन्होंने कहा कि प्रशासन को अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार कर के सजा देनी चाहिएl राज्य में लॉ एंड आर्डर दिन प्रतिदिन बद से बदतर होता जा रहा है।







