
जमशेदपुर : झारखंड में दिनों ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं जमशेदपुर में गुरुवार सुबह से ही हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण व पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके आज शाम तक उत्तरी तमिलनाडु व दक्षिणी आंध्र प्रदेश से होते हुए गुजने की संभावना है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
झारखंड में आज व कल यानी 11 व 12 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं 13 व 14 नवंबर को राजधानी रांची समेत खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. पूर्वानुमान है कि 15 नवंबर से मौसम साफ रहेगा और 17 नवंबर से आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है.



