
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो इलाके में आए दिन जाम को स्थिति बनी रहती है. आलम यह है कि ट्रैफिक पुलिस भी इसे ठीक नहीं कर पाती. इसको देखते हुए प्रशासन ने सड़क को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया था. इसके लिए सड़क किनारे लगने वाली दुकानें और यात्री शेड को हटा दिया गया था. मंगलवार से यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि इस दौरान फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी. जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास ही जांच अभियान शुरू कर दिया ताकि जाम को भी हटाया जा सके. सड़क चौड़ी होने से लोगों को जाम से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है इसके अलावा मानगो गोलचक्कर को भी छोटा किया जाना है.





