चाकुलिया : अग्रसेन जयंती को लेकर चाकुलिया में मारवाड़ी समाज और संस्थाओं की एक बैठक राम अवतार बांकरेवाला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 11 अक्टूबर को चाकुलिया में पूरे मारवाड़ी समाज आपसी एकता एवं सहभागिता के साथ धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती समारोह की रूपरेखा एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई. कार्यक्रम का संचालन अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के संयोजक राजेश लोधा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सह संयोजक पवन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दुर्गादत्त लोधा, रामकृष्ण सुरेखा, भरत झुनझुनवाला, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, आलोक लोधा, विकास लोधा, विवेकानन्द लोधा, अमित भारतीय, सुभाष लोधा, अनूप केडिया, विनय लोधा, विकास अग्रवाल, विक्रम लोधा, कैलाश रुंगटा, राजू रुंगटा, हरि रुंगटा, रीता लोधा, राजश्री रुंगटा, मंजू अग्रवाल, सुमन लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.







