
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के जामडोली गांव स्थित पेपर मिल में गुरुवार की दोपहर काम करने के दौरान सिंदूरगौरी गांव निवासी सरस्वती पातर 50 और उर्मिला पातर 30 की कार्टून के बंडल में दबने से मौत हो गई है. दोनों मृतक परिवार को कंपनी द्वारा 10-10 लाख रूपए और श्राद्धकर्म करने के लिए 50-50 हजार रुपय देने की बात कही. इसके बाद ही परिवार के लोग पेपल मील से शव को उठाया.(नीचे भी पढ़े)

सांसद ने पेपर मील के प्रबंधन से कहा कि मजदूरों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए कहा कि मृतक की मानी हालत को देखते हुए उचित मुआवजा राशि दी जाए. मृतक के परिजनों ने 50 – 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है. मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन से कहा कि मुआवजा देने की मांग पर सरकार की नियम की बात करते है और मील में मजदूरों को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नही दी जाती है तो हम सरकारी मुआवजा के तहत मुआवजा क्यों ले. परिजनों ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण दो महिला मजदूरों की मौत हुई है. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक समीर महंती,एस डी पी ओ कुलदीप टोप्पो, बीडीओ देवलाल उरांव, इंस्पेक्टर राजेंद्र दास,थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव,जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया मंजुला मुर्मू,पंसस कुवंर मांडी,भाजपा नेता शतदल महतो,मनोरंजन महतो, महादेव सिंह,प्रदीप महतो,मोहन सोरेन,अक्षय सिंह, पेपर मील के मैनजर विनय सतपति, राजेश वर्मा, झामुमो के डमन माझी,विसाल बारिक, साहेब राम मांडी, राजा बारिक,मिथुन कर, समेत अन्य उपस्थित थे.
















