
रांचीः झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया. इस समारोह में राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में विधानभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि 21वां वर्ष किसी व्यक्ति के जीवन में वह अवस्था होती है जब वह समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है. युवा सीएम की अगुआई में राज्य अपनी इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि अब वो समय आ गया है जब हमें राज्य राज्य गठन के उद्देश्यों की प्राप्ति की समीक्षा भी करनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने ई-विधानसभा, ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रसारित करने के संबंध में विधानसभा की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. समारोह में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
वहीं विधानसभा के संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव नीलेश कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन किड़ो व सुभाष कुमार और अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता को कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. कोरोना टीकाकरण में सबसे आगे रहने वाले जिले को भी पुरस्कृत किया गया. इसके साथ ही कोरोना के नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जिले पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम दूसरे पर रामगढ़ व तीसरे स्थान पर राजधानी रांची के डीसी भी पुरस्कृत हुए. इसके साथ ही 55 शिक्षक व खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित किये किए गए.





