• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 14, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-sakchi-mandir-issue-साकची हनुमान मंदिर का विवाद गहराया, एसडीओ के नोटिस पर हाजिर हुए सरयू समर्थक, सुबोध श्रीवास्तव ने कहा-144 लागू होना जरूरी था, मंजू सिंह बोली-रामबाबू तिवारी महिला विरोधी, बहिष्कार करें समाज, मंदिर निर्माण समिति के लोगों ने कहा-धारा 144 के बाद भी सरयू राय और उनके समर्थक मन्दिर पर जमावड़ा लगा रहे है

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सरयू राय समर्थकों की टीम का फोटो.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बसंत टॉकीज गोलचक्कर पर स्थित हनुमान मंदिर का मसला गहराता नजर आ रहा है. इस विवाद के बीच शनिवार को सरयू राय के समर्थक श्रीश्री लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर के सदस्य धारा 107 के तहत धालभुम अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में हाजिर हुए. अधिवक्ता रवि शंकर पांडेय ने पक्ष रखा और एसडीओ को बताया कि धारा 144 लागू होने के बावजूद मंदिर के निकट दिनभर अवैध जमावड़ा लगाया जा रहा है. इसकी जानकारी लिखित तौर पर दी गयी है. इस समूह के 22 सदस्य धारा 107 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी धालभुम के कार्यालय में हाजिर हुए. प्रथम पक्ष के तरफ से 22 लोगों का पक्ष अधिवक्ता रवि शंकर पांडेय ने रखा. कारण पृक्षा का जवाब देने के लिए दो सप्ताह के समय मांगा गया. अधिवक्ता ने सबमीशन में कहा की धारा 144 लागू होने के बावजूद मंदिर के सामने सुबह 06:00 बजे से रात्री 12: 00 बजे तक अवैध जमावड़ा चल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. दूसरी ओर, भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा है कि जिला प्रशासन को श्री श्री लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर साकची कालीमाटी में धारा 144 लागू कर असमाजिक तत्वों के जमावड़े पर लगाम लगाने के लिए आभार जताया है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि श्री श्री लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर साकची कालीमाटी के निर्माण में कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों ने जुड़कर साकची बाजार की शांति और संपदा को बिगाड़ने का प्रयत्न किया था. उनकी सोची समझी रणनीति थी कि धार्मिक भावनाओं को भड़का क्षेत्र में दंगा फसाद और साकची के दुकानदारों के बीच असुरक्षा का माहौल उतपन्न करें. तत्पश्चात बाजार में अवैध वसूली का धंधा संचालित करने की योजना थी. जमशेदपुर के जिला प्रशासन को मजबूरन धारा 144 लागू करना पड़ा. प्रशासन ने जो कार्य किया है, वो लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही था. बहुत जल्द जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय दुकानदारों के नेतृत्व में मंदिर निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ किया जाएगा. दूसरी ओर, भाजमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बड़बोले बदजुबान नेता रामबाबू तिवारी द्वारा विगत दिनों श्रीश्री लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर साकची कालीमाटी के समक्ष भाजमो महिला नेत्री के खिलाफ दिए गए अभद्र बयान की घोर निंदा की और शहर की महिलाओं से रामबाबू तिवारी का पुरजोर विरोध कर सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया है. मंजू सिंह ने कहा की रघुवरवादी नेता रामबाबू तिवारी जिनका पहचान शहर में गुंडों और अपराधियों को राजनीतिक सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए जानी जाती है. उन्होंने अपने गंदे जुबान से जिस प्रकार एक हरिजन महिला पर पुरूषों की भीड़ में अभद्र भाषा का प्रयोग किया, उससे पूरे झारखंड की महिलाओं की अस्मिता को ठेस पहुंची है. जिस देश में नारी को मां दुर्गा का स्वरूप कहकर पूजा जाता है, वहां ऐसी ओछी सोच वाले हमारे समाज में समाजसेवा एवं राष्ट्रीय पार्टी के नेता का ओहदा लेकर बैठे हैं. मंजू सिंह ने जमशेदपुर की महिलाओं को आवाह्न किया है की वे इस विषय पर सामने आए और जोरदार प्रतिकार कर नारी शक्ति की एकता का परिचय दें. मंजू सिंह ने कहा कि यदि रामबाबू तिवारी ने उक्त हरिजन महिला को स्वयं द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो बहुत जल्द एससी-एसटी एक्ट के तहत मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी. साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग, झारखंड कैबिनेट की सभी महिला मंत्रियों एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रामबाबू तिवारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगी. मंजू सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा की रामबाबू तिवारी एवं अन्य रघुवरवादी नेता इसे रघुवर दास के पूर्व के तानाशाही शासन समझने की भूल ना करें. रघुवर दास ने महिलाओं पर लाठी चलवाया था और महिलाओं को कभी सभाओं में अपमानित भी किया था, जिसका नतीजा है की महिला शक्ति ने उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया. देश के 50% के अब हम भागीदारी हो गए हैं. अतः हम किसी भी अभद्र वक्तव्य पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. इस पर सड़क पर आंदोलन करने से भी वे पीछे नहीं हटेंगी और रघुवरवादियों का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने बेनकाब करेंगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

मंदिर निर्माण समिति के लोग.

धारा 144 के बाद भी सरयू राय और उनके समर्थक मन्दिर पर जमावड़ा लगा रहे है : मन्दिर निर्माण समिति
शनिवार को श्री श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति द्वारा श्री श्री हनुमान मंदिर पर धारा 144 लगने के बावजूद सरयू राय और उनके समर्थक सुबह मन्दिर के पास सैकड़ो लोगो के साथ जमावड़ा लगाए और झूठ-मुठ के व्यापारियो संग साकची बाजार भ्रमण के नाम पर लोगो को दिग्भर्मित कर रहे है और लोगो को बहला फुसलाकर मन्दिर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है. साथ ही लोगो के बीच मे यह भी भ्रांतियां फैलाई जा रही है कि मैंने 144 नही लगाया है जबकि उनके आवेदन और मन्दिर निर्माण कार्य रोकने के आवेदन पर धारा 144 लगा है और मन्दिर का कार्य बाधित हुआ है. आज दोनों तरफ से 107 के नोटिस मिलने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी के समक्ष अधिवक्ता के मौजूदगी में हाजिरी लगाई और अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा साथ ही मन्दिर कमिटी के लोगो ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शिकायत की गई है कि मन्दिर परिसर के आसपास सरयू राय और उनके समर्थक अगर घूमते नजर आया तो श्री श्री हनुमान मंदिर समिति चुप नही बैठेगी और यह समझेगी की माननीय के दबाव में जिला प्रशासन कार्य कर रही है. इस पर अनुमंडल दंडाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अनुमण्डल दण्डाधिकारी के कार्यालय पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा, चिंटू सिंह, राकेश साहू, अप्पू तिवारी, प्रभात साही, सोनू ठाकुर, राहुल दुर्गे, ध्रुव मिश्रा, हेमन्त पाठक, निर्मल दीक्षित, राजेश त्रिपाठी, ललित राव, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, हीरा सेठ, सागर सिंह, संजय कुमार, छोटू पण्डित, सौरभ झा समेत अन्य मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum two arrested in loot case : मनोहरपुर में हथियार के बल पर लूट व गोली चालन के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लूट में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस किये बरामद,
खबर

West singhbhum two arrested in loot case : मनोहरपुर में हथियार के बल पर लूट व गोली चालन के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लूट में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस किये बरामद,

September 14, 2026
jamshedpur incident- साकची स्वर्णरेखा घाट पर बह रहे किशोर को लोगों ने बचाया, घर में मिली डांट फटकार से आहत था किशोर
खबर

jamshedpur incident- साकची स्वर्णरेखा घाट पर बह रहे किशोर को लोगों ने बचाया, घर में मिली डांट फटकार से आहत था किशोर

September 14, 2026
Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेतन समझौते के बाद बंचिंग को लेकर उत्पन्न विवाद को लेकर हुई अहम बैठक, मैनेजमेंट और यूनियन में यह बनी सहमति, जानें क्यों हो रहा बंचिंग को लेकर 2 हजार कर्मचारियों को दिक्कत
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेतन समझौते के बाद बंचिंग को लेकर उत्पन्न विवाद को लेकर हुई अहम बैठक, मैनेजमेंट और यूनियन में यह बनी सहमति, जानें क्यों हो रहा बंचिंग को लेकर 2 हजार कर्मचारियों को दिक्कत

September 14, 2026
Next Post

adityapur-reached-bjp-president-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश आदित्यपुर पहुंचे, ईंचागढ़ के पूर्व विधायक साधुचरण को दी श्रद्धांजलि

jamshedpur-rural-dead-body-found-चाकुलिया- कोकपाड़ा रेलवे ट्रैक से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव किया बरामद

jamshedpur-rural-dead-body-found-चाकुलिया- कोकपाड़ा रेलवे ट्रैक से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव किया बरामद

jharkhand-highcourt-सरायकेला-खरसावां जिले के विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड के गैर कानूनी तरीके से जमीन की खरीद बिक्री का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट ने सरकार, जिला प्रशासन समेत तमाम पक्षों को जारी किया नोटिस, ग्रामीणों से ली गयी जमीन पर नहीं लगी कंपनी, अब लौटाने के बजाय बेचने की है तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News