
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में कचरों के अंबार को लेकर मकदमपुर रेलवे फाटक के समीप आजसू नगर कमेटी की ओर से एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आजसू पार्टी की ओर से जिला प्रसाशन से त्वरित करवाई करते हुए क्षेत्र में साफ- सफाई करने की मांग उठाई गयी. गौरतलब है कि परसुडीह को स्टेशन मुख्य सड़क से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है और क्षेत्र की दो लाख से अधिक आबादी इसी सड़क से आवागमन करती है, लेकिन इस सड़क के दोनों और कचरों का अंबार लगा हुआ है और यह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. गंदगी का अंबार कुछ इस कदर बढ़ चुका है कि यहां से पार होना लोगों के लिए दूभर सा हो चुका है. ऐसे में आजसू पार्टी द्वारा लगातार जिला प्रसाशन के वरीय अधिकारियों को लिखित तौर पर इस समस्या के संबंध में ध्यान आकृष्ट करवाया गया, लेकिन किसी ने इसकी सुध नही ली. आखिरकार आजसू पार्टी अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन की शुरुवात कर चुकी है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगर इसके बाद भी प्रसाशन सफाई नही करवाता है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में आजसू के चंद्रगुप्त सिंह, स्वपन सिंहदेव समेत अन्य नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए.




