
चाकुलियाः चाकुलिया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित गौशाला कमेटी के आलोक लोधा और कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के महेन्द्र त्रिपाठी के साथ नया बाजार निवासी रवि तिवारी के साथ विगत दिनों हाथापाई हुई थी. इस घटना में दोनों पक्षों ने थाना में मामला दर्ज कराया था. वही दीपावली के दिन नया बाजार निवासी अजित पांडेय, रितेश पांडेय के साथ वाजपेयी नगर निवासी अमन सिंह उर्फ अमन भारद्वाज और अभिषेक सिंह के बीच किसी बात को लेकर नया बाजार स्थित गोपाल स्वीट्स के पास हाथापाई हुई थी.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में अजित पांडेय ने वाजपेयी नगर निवासी योगेन्द्र सिंह, पत्नी गीता देवी, अमन भारद्वाज उर्फ अमन सिंह और अभिषेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वही अमन सिंह ने राजेन्द्र पांडेय,अजित पांडेय और रितेश पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उक्त दोनों मामले की जांच गुरूवार को मुसाबनी के एसडीपीओ सह घाटशिला प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार ने दोनों मामले की पक्षों के लोगों से मिलकर घटना की पूछताछ की. कुछ लोग चाकुलिया में नही थे जिसके कारण पुलिस उक्त लोगों से पूछताछ नहीं कर पाई.




