
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में गुरुवार को झामुमो नगर सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर माहंती उपस्थित थे। सम्मेलन का उद्घाटन विधायक ने झंडोत्तोलन कर किया। नगर सम्मेलन मे नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मो गुलाब, सचिव महेश्वर मल्लिक, उपाध्यक्ष सुनाराम बास्के, उपाध्यक्ष कोशिक बेरा, कोषाध्यक्ष गणेश दत्त, सह सचिव सुजित महतो को बनाया गया। सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिला सचिव घनश्याम महतो, संयोजक मंडली के पर्यवेक्षक शंकर हेम्ब्रम, आदित्य प्रधान, साहेबराम मांडी, धनंजय करुणामय, समीर दास, डोमन माझी, गौतम दास, बलराम महतो, बुलबुल मंडल, पतित दास, सुबीर नंदी, निर्मल महतो, राम चन्द्र हांसदा, मिथुन कर, विशाल बारीक, चंदन दास समेत अन्य उपस्थित थे।





