
राजनगर : सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत टंगरानी गांव में धान निकालने वाले मशीन से दब कर 23 वर्षीय राकेश महतो नामक युवक की मौत हो गई. मृतक खरसावां के सियाडीह गांव का रहनेवाला था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक ट्रैक्टर में धान निकालने वाली मशीन को लेकर सियाडीह से टांगरानी जा रहा था. इसी बीच टांगरानी गांव के समीप खेत मे मशीन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उधर मामले की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है.





