
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में भाड़े पर रह रहे अन्य प्रखंड के पंचायत सचिव अवनी शेखर नायक के कमरे का दरवाजा पर लगे ताला को तोड़कर बीती रात अज्ञात लोगों ने हजारों की चोरी कर ली. इस संबंध में पंचायत सचिव ने बहरागोड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत सचिव के बयान पर अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 84/2021 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पंचायत सचिव ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे नगद 30 हजार रुपए, एक एलसीडी टीवी और पीतल के बर्तन की चोरी कर ली है.



