
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत खालसा बस्ती निवासी मलकीत कौर और उसकी बहू जसप्रीत कौर को पड़ोस में रहने वाले प्रिंस पाल और उसके परिजनों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद पीड़िता शिकायत करने गोलमुरी थाने पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी देते हुए मलकीत कौर ने बताया कि बीती रात को उनका बेटा घर आ रहा था तभी रास्ते में पड़ोस के रहने वाले प्रिंस पाल ने उसे रोका और नकद समेत चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद बेटे ने घर आकर उसे घटना के बारे में बताया पर रात होने की वजह से उन्होंने सुबह प्रिंस के घर जाकर बात करने की सलाह दी. बुधवार सुबह जब सभी प्रिंस के घर गए तो प्रिंस ने चेन ही वापस किया. इसके बाद उनका बेटा काम पर चला गया. घर पर वो और उनकी बहू ही थी. अचानक से घर पर प्रिंस पाल, उसके मामा कांके सिंह, मां इंद्रा कौर, मौसी निक्की कौर प्रिंस पाल की पत्नी घर घुस गए और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया. फिलहाल सभी एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है.




