
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति में मेंटेनेंस का काम एक दिन किया जायेगा ताकि बेहतर तरीके से जलापूर्ति की जा सके. 27 दिसंबर को शट डाउन की घोषणा की गयी है. इसके तहत 27 दिसंबर को मोहरदा जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (पहले जुस्को) इस जलापूर्ति योजना की देखरेख करती है. इसको लेकर घोषणा जारी की गयी है, जिसके तहत कहा गया है कि 27 दिसंबर सोमवार को सुबह से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी. सुबह से ही शट डाउन लेकर काम होगा. अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करने के लिए यह शट डाउन रहेगा. 28 दिसंबर की सुबह से पानी की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है. इसके लिए टाटा स्टील की इस कंपनी ने लोगों से अपील की है कि पानी को बचाकर ही काम करें.




