
शार्प भारत डेस्क : दुनियाभर में कई ऐसे रहस्य है, जिनके बारे में अब भी लोगों को पता नहीं होता है. वहीं अगर पता होता भी है तो उसके पीछे के रहस्य के बारें में कोई नहीं जानता है. आज हम बात करेंगे एक ऐसी कुर्सी की जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि ये कैसे सच हो सकता है ? ये कहानी है शापित कुर्सी की है. कहा जाता है ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक एक व्यक्ति की थी. जिसे बस्बी काफी पसंद करता था और किसी भी अन्य व्यक्ति को इस कुर्सी पर बैंठने की इजाजत नहीं दी जाती थी. एक दिन गलती से उनके ससुर इस कुर्सी पर बैठ गए जिसके बाद उन्होंने गुस्से में अपने ससुर का मर्डर कर दिया. जब पुलिस को सूचना मिली तो उसे अरेस्ट कर फांसी की सजा दें दी गई. फांसी के वक्त उसने कहा था कि जो भी इस कुर्सी पर बैठेगा उसकी कभी न कभी मौत हो जाएगी. वहीं अब इस कुर्सी को इंग्लैंड के सर्कस म्यूजिमय में रखा गया है. इस कुर्सी को जमीन पर नहीं, बल्कि इसे रस्सी की सहायता से लटकाया गया है, ताकि गलती से भी कोई इस कुर्सी पर बैठ न जाए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कुर्सी पर बैठने के प्रयास में अब तक करीब 63 लोगों ने अपनी जान गंवा चुके है.





