
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जन्मी प्रियदर्शनी निहारिका को फेस ऑफ नार्थ मिसेज इंडिया- प्राइड ऑफ नेशन 2021 का ताज पहनाया गया है. इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर गुड़गांव की निदेशक बरखा नांगिया ने दिल्ली में किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी वास्तविक सुंदरता और ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करने के उद्देश्य से किया गया था. प्रियदर्शनी जमशेदपुर के सीएच एरिया में पली बढ़ी है और उसकी शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेट से पूरी हुई. (नीचे देखे पूरी खबर)

प्रियदर्शनी ने कहा कि यह उनके जीवनभर का एक अच्छा अनुभव रहा है. वह इस ताज के साथ आने वाली पूरी जिम्मेदारियों को भी निभाने के लिए तैयार है. उन्होने कहा कि ग्लैमर की दुनिया में रहना उनका बचपन से सपना रहा है और इस मंच ने उन्हे एक अवसर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव था. वह जमशेदपुर में अपनी तरह और महिलाओं को भी इसके लिए आगे आने की सलाह देती है और उन्हे इसके लिए प्रेरित भी करेंगी ताकि जो महिलाएं अपनी हुनर को अपने अंदर समाए हुए है वो खुलकर सामने आए.




