
चाकुलिया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव पुलिस प्रशासन के साथ जेसीबी मशीन के साथ चाकुलिया के पुराना बाजार और नया बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया. प्रशासन ने सड़क के दोनो दुकानदारों द्वारा सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण को तोड़ कर हटाया गया. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने के दौरान कुछ दुकानदारों ने पदाधिकारी से जेसीबी मशीन से नहीं तोड़ने का अनुरोध किया. इससे उन्हें भारी नुकसान होने की बात कहकर समय मांगा ताकि वे खुद अतिक्रमण मुक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर देने की बात कही है. इस पर पदाधिकारियों ने उक्त दुकानदारों को फटकार लगाते हुए दो दिन का समय दिया है. पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन द्वारा जबरन अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. प्रशासन ने सर्वप्रथम नगर पंचायत क्षेत्र के तडंगा गांव के एक घर को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया. वहीं प्रशासन के साथ घर मालिक के बीच हल्के नोक झोंक हुआ और विरोध का सामना करना पड़ा. इसके उपरांत पदाधिकारियों ने परिवार को समझा बुझाकर सड़क पर बने घर को तोड़कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.




