जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का सोमवार को विधिवत अधिग्रहण कर लिया गया. जेएसबीसीसीएल के प्रबंधक सह कार्यपालक अभियंता उज्जवल नाग ने प्रभारी प्रचार्या डॉ सबीहा यूनुस को उनका प्रभार सौंपा. इस अवसर पर डॉ सबीहा ने कहा कि पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या शुक्ला मोहंती के प्रयासों से आज जमशेदपुर वीमेंस विश्वविद्यालय का सपना साकार हो पाया है. यह विश्वविद्यालय पूरे जमशेदपुर के अभिभावकों और छात्राओं के लिए उपहार है. इसके लिए वह सभी की आभारी है. उन्होने कहा कि अधिग्रहण संबंधी सूचना राज्य परियोजना निदेशालय, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भेज दी गई है. आगे की प्रक्रिया विभाग से प्राप्त निर्देशों के आलोक में संपन्न की जाएगी. वहीं मौके पर मौजूद महाविद्यालय के प्रधान सहायक विश्वंभर यादव ने कहा कि प्रोफेसर शुक्ला महांती के अथक परिश्रम के चलते आज यह उपलब्धि हम सभी को प्राप्त हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी दिन-रात समर्पण के साथ काम करेंगे. जेएसबीसीसीएल के प्रबंधक सह कार्यपालक अभियंता उज्जवल नाग ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान तथा उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के आलोक में भवन का निर्माण कार्य किया गया साथ ही साथ बिष्टुपुर स्थित कैंपस में जीर्णोद्धार के कार्य किए गए. यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना थी. स्त्री शिक्षा के इस महत्वपूर्ण संस्थान के निर्माण कार्य को पूर्ण करके हमें संतुष्टि का अनुभव हो रहा है. आने वाले दिनों में भी जब भी विश्वविद्यालय प्रशासन को हमारी आवश्यकता होगी, हम तत्काल सहयोग करने के लिए उपस्थित रहेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

मौके पर मुख्य रुप से जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के रूसा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स व प्रोजेक्ट मानिटरिंग युनिट की तरफ से रूसा को ऑर्डिनेटर डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. रमा सुब्रमण्यम, डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. आर पी सिंह, अमिताभ घोष, युधिष्ठिर चंद, डॉ. राजेंद्र जायसवाल,डॉ. सनातन दीप, डॉ. अमृता कुमारी, डॉ नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. छगन अग्रवाल, डॉ. शर्मिला दास, कार्यालय सहायक एसएन पांडे, तपन कुमार मोदक, ज्योति प्रकाश महांती, रोहित विश्वकर्मा, के प्रभाकर राव आदि उपस्थित थे. इनके अलावा जेएसबीसीसीएल के कनीय अभियंता व वीमेंस कॉलेज पीएमयू के सम्मानित सदस्य महेंद्र कुमार प्रधान, संवेदक प्रतिनिधि संजीव श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, आकाश वर्मा आदि उपस्थित थे.




