
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के खाड़देवली, तालडांगरा और आखापाड़ा गांव में रविवार और सोमवार बीचोबीच की रात हाथीयों के झुंड द्वारा गांव में प्रवेश कर खेत में लगे फूलगोभी बंधा गोभी और धान की फसलों को खाकर और पैरों तले रौंद कर नष्ट कर दिया है. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. हाथियों द्वारा किए गए फसल नुकसान के बावजूद भी दोपहर 1:00 बजे तक वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मी द्वारा गांव पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने खुद चाकुलिया पहुंचकर झामुमो नेताओं के साथ वन विभाग कार्यालय पहुंचकर वन अधिकारी के समक्ष अपना दुखड़ा रख कर जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. किसानों ने कहा कि गांव में हाथी के आने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं, विभाग हाथीयों को भगाने के लिए ग्रामीण के बीच टॉर्च, पटाखे और मशाल की व्यवस्था कराएं ताकि ग्रामीण हाथीयों को गांव से दूर भगा सके. किसानों ने कहा कि हाथियों से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. विभाग हाथीयों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके. मौके पर फॉरेस्टर बुद्धदेव कुमार ने किसानों के बीच क्षतिपूर्ति फार्म का वितरण किया और किसानों को आश्वस्त किया है कि किसान फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करें ताकि जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति राशि विभाग द्वारा दी जाएगी. उन्होंने किसानों का आश्वस्त किया की जल्द से जल्द विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच हाथी को भगाने के लिए उपकरण का वितरण किया जाएगा. अवसर पर झामुमो नेता गौतम दास, राजा बारिक, पुलक रंजन महापात्र, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.




