
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत दरभंगा डेयरी के समीप राह चलती महिला से तीन युवकों ने मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है, कि गुड़िया देवी नामक महिला मोबाइल से अपने पति से बात करते हुए जा रही थी. इसी बीच एक युवक आया और झपट्टा मारकर महिला का मोबाइल छीन कर भाग गया. पास ही उसके दो अन्य साथी बाइक लेकर खड़े थे और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए. रोती-पिटती महिला उलीडीह थाना पहुंची और अपनी आपबीती सुनाते हुए मामला दर्ज कराया. बताया जाता है कि महिला के पति का एमजीएम अस्पताल के समीप दुकान है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.





