
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद के बाद एक पक्ष ने परसुडीह थानेदार विमल किंडो पर जबरदस्ती नाली बनवाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार नाली निकालने को लेकर दोनो पक्ष में काफी पहले से विवाद चला आ रहा है. दोनों ने कई बार शिकायत भी की है पर कोई हल नहीं निकला. बुधवार को खुद थानेदार मौके पर खड़े होकर नाली निर्माण करवाते दिखे. थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि दोनों पक्ष ने बीती रात को नाली विवाद में लिखित शिकायत की थी. दरअसल एक पक्ष अपनी जमीन पर नाली निर्माण करवा रहा है पर दूसरा पक्ष भी उस नाली में अपने घर की नाली को जोड़ना चाहता है, जिसको लेकर विवाद चला आ रहा है. विवाद की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे. जहां तक बात खुद खड़े होकर नाली बनवाने की बात है तो यह आरोप गलत है.



