
जमशेदपुर : राष्ट्रीय परशुराम परिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार अखंड परमधाम आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर कैलाशानंद एवं सभी राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों व प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा संपन्न हुआ. साथ ही राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन कैसे वृहद विस्तार कर आगे ले जाना है उसके लिये मार्गदर्शन एवं सुझाव दिया गया. इसमे मुख्य रूप से संस्थापक संरक्षक उत्तर प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री पं सुनील भराला और परम पूज्य परमानंद महाराज, महामंडलेश्वर ज्योतिर्मय नन्द महाराज और श्री श्री तुलसी महाराज सभी संतो ने भगवान परशुराम के बारे में विचार रखा. परमानन्द महराज ने शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया. सभी लोगों के सानिध्य मे राष्ट्रीय परशुराम परिषद का पूरे भारत वर्ष में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ना है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रघुवर चौबे ने संतों को भगवान परशुराम की मूर्ति मंदिरों में स्थापित करने को कहा है.



