जमशेदपुर : रामगढ़ के नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही मुख्यमंत्री से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त करते जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, बहरगोड़ा विधायक समीर मोहंती और पोटका विधायक संजीब सरदार, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी समेत तमाम नेताओं ने श्रद्घांजलि दी. इस दौरान कोल्हान के सारे विधायक और मंत्री दीपक बिरुआ एक साथ ही नजर आये.




