
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना रोड में एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई. इस दौरान कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन दोपहिया वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिए जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. इधर कार पर सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई है. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार पर पुलिस लिखा हुआ है. कार तेज रफ्तार से डिमना की ओर से मानगो की ओर जा रही थी. तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई कार चार पांच बार पलटने के बाद उनके वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे चली गई. कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे.



