
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनाव शुक्रवार को होगा. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 85 सीटों में 50 पर प्रत्याशी निर्विरोध घोषित कर दिये गये हैं. शेष 35 सीट पर चुनाव मैदान में 154 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बच गये है. शुक्रवार 31 दिसंबर की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. शाम 6 बजे से मतगणना होगा. मतगणना के बाद चुने हुए कमेटी मेंबर 25 पदाधिकारी का चयन करेंगे. शुक्रवार को यूनियन चुनावी कार्यालय में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नामांकन वापसी के उपरांत प्रत्याशियों की फाइनल सूची का प्रकाशन और मतदान पत्र का नमूना का प्रकाशन चुनाव पदाधिकारी ने कर दिया. मंगलवार को 85 कमेटी मेंबर पद के लिए कुल 167 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था. जबकि 85 कमेटी मेंबर पद के लिए कुल 174 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था. 7 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल नहीं किया. नाम वापसी के उपरांत निर्विरोध निर्वाचित होने वाले कमेटी मेंबरों की संख्या 50 हो गयी हैं. शुक्रवार को चुनाव 35 कमेटी मेंबर पद के लिए होगा.
निर्विरोध निर्वाचित 50 लोगों की सूची
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव में 50 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. निर्विरोध होने वाले प्रत्याशियों में फाउंड्री डिवीजन से यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, एक्सल डिवीजन, फाउंड्री डिवीजन से रणविजय सिंह, सैकेत भट्टाचार्याजी, पीके महंती, चंद्रशेखर, एक्सल डिवीजन से एसएन सिंह, अशोक उपाध्याय, अनिल शर्मा, एनके सिंह, पीके दास, कर्ण, मनोहर, सीटीआर से पवन कुमार, मनोज कुमार, प्लांट थ्री में प्रकाश विश्वकर्मा, वरुण कुमार, एचएस सैनी, विनय कुमार झा, सिंटू कुमार , रवि जायसवाल, केके सिंह, अभय कुमार, 50000 में लाल बाबू प्रसाद, मेडिकल सीट से लवी शर्मा, दीपक दास, सीपीएस पेंट शॉप से केके सिंह, संतोष तिवारी, प्लांट वन एसेंबली लाइन वन अजय भगत, सुबोध कुमार सिंह, विश्वजीत, पीके सिंह, प्लांट थ्री से नवीन कुमार और एक्सल से मुन्नवर का निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. ऐसे ही बीके शर्मा, सुदीप सिन्हा, सीके सिंह, लालबाबू प्रसाद, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अभय सिंह, शशिभूषण प्रसाद, भारती रानी, प्रवीण कुमार, संतोष तिवारी, अभय कुमार, अनुज कुमार सिंह, विनोद सिंह, एम सुरेश, रंजीत कुमार सिंह व योगेश्वर लाल करण, पीके दास व अरविंद कुमार सिंह का नाम शामिल है.



