
जमशेदपुर : जमशेदपुर में नए साल के जश्न को लेकर एक और जहां शहर के युवाओं में उत्साह का माहौल रहता है वहीं शहर की पुलिस नशे में वाहन चलाने और हुड़दंगियों के खिलाफ हर साल तैयार रही है. इस साल भी पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ तैयार है. इसको लेकर जिले में कुल 23 चेकपोस्ट बनाए गए है जहां ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध होंगे. अगर नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए तो पुलिस इसके लिए 10 हजार रूपए जुर्माना भी वसूलेगी. हो सकता है कि आपका नया साल हाजत में गुजरे. जमशेदपुर शहर में इसके लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है. कोविड को लेकर भी जिला प्रशासन सख्त है. जिले के 16 पिकनिक स्थल जहां भीड़ ज्यादा होती है वहां कोविड जांच शिविर लगाया जायेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)
जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि बीते कुछ दिनों से शहर को कोरोना के जो केस सामने आ रहे है वो डराने वाले है. इसलिए जो लोग घर से पिकनिक के लिए बाहर निकल रहे है वो कोविड नियमों का पालन करे और मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करे. नशा कर वाहन चलाने वाले, अंडर ऐज और ट्रिपल राइड करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रहेगी. हर चेकपोस्ट पर ब्रेथ एनीलाइजर होगा जिससे जांच की जायेगी. पकड़े जाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा.





