
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक पत्र लिखकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से धारा 44एबी के तहत टैक्स ऑडिट के लिए तिथि 15 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक बढ़ाने का अनुरोध किया है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आंनद मुनका ने बताया की जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है और ज्यादातर राज्यों में इससे प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. अधिकांश राज्य पहले ही बहुत सारे प्रतिबंध लगा चुके हैं और अन्य राज्य आंशिक रूप से लॉकडाउन करने की योजना बना रहे हैं. चूंकि ऑडिट कार्य में कई कर्मचारी शामिल होते हैं जैसे कि एकाउंटेंट, फर्म टीम, ऑडिटर टीम, वर्किंग स्टाफ और चार्टर्ड अकाउंटेंट. यदि उपर्युक्त कर्मियों में से कोई भी व्यक्ति अनुपलब्ध या बीमार है, तो पूरी प्रक्रिया में देरी हो जाती है और मौजूदा स्थिति में कोविड की तीसरी लहर के कारण उपर्युक्त कर्मियों में से किसी कर्मी या उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो जायें तो ऐसी स्थिति में 15 जनवरी 2022 की निर्धारित तिथि के भीतर टैक्स ऑडिट का अनुपालन करना बहुत मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि धारा 44एबी के तहत टैक्स ऑडिट की तारीख 31 मार्च 2022 तक राष्ट्रीय हित मे बढ़ा दिया जाना चाहिये. साथ ही उन्होंने बताया की इस पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री को भी प्रेषित की गयी है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष कर एवं वित्त सीए दिलीप गोलछा, सचिव कर एवं वित्त पीयूष चौधरी ने उम्मीद जताई है कि वित्त मंत्री के द्वारा चैम्बर की मांग पर अवश्य ध्यान दिया जाएगा.













