
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे लैम्पस परिसर में विगत दिनों बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने सरकार द्वारा तय राशि से किसानों से धान खरीद करने के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दिन विधायक ने बीसीओ को लैम्पस परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद आज तक लैम्पस में कैमरा नहीं लगाया गया है। गुरुवार को लैम्पस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक समीर महंती ने लैम्पस में कैमरा ना पाकर भड़क गए, महंती ने बीसीओ और लैम्पस कर्मी को जमकर फटकार लगाई और जल्द कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान विधायक ने गोदाम का निरीक्षण किया और धान खरीद रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में अब तक चाकुलिया लैम्पस द्वारा 14 किसानों से 1.26 हजार क्विंटल धान की खरीद करने की जानकारी बीसीओ से लेते हुए कहा कि गोडाउन में उतनी धान नही है। (नीचे पढ़ें खबर व देखें वीडियो)
विधायक के पूछने पर लैम्पस कर्मी अरुण राय ने कहा कि 200 क्विंटल धान लैम्पस से टेग एक मिल भेजा गया है। इस पर विधायक ने वाहन की संख्या देखनी चाही तो लैम्पस पदाधिकारी और कर्मी नंबर बताने में असमर्थ रहे। लैम्पस में धान लिए जाने वाले कुछ किसानों से विधायक समीर महंती ने दूरभाष पर संपर्क कर उनसे धान बेचने संबंधित जानकारी ली तो उक्त किसानों ने कहा कि उनके द्वारा अब तक धान नही बेचा गया है। लैम्पस में धान क्रय गलत तरीके से किए जाने और अन्य गड़बड़ी को पाकर उन्होंने इसकी सूचना घाटशिला के एसडीओ को दूरभाष पर देकर कहां कि वे लैम्पस में क्रय किए धान और रजिस्टर को सीज कर रहे हैं इसकी जांच कर दोषी पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

सूचना पाकर एसडीओ ने चाकुलिया अंचल अधिकारी जयवंती देवगम को देकर जांच करने की आदेश दी है। सूचना पाकर सीओ जयवंती देवगम लैम्पस पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ की उपस्थिति पर विधायक ने लैम्पस गोडाउन में ताला बंद करवाया और विधायक ने कहा कि शुक्रवार को उनके प्रतिनिधि मंडल के समक्ष गोडाउन में पड़े धान की वजन की जाएगी और गलत पाए जाने पर संबंधित दोषी पदाधिकारी और कर्मी पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। वही विधायक द्वारा लैम्पस में औचक निरीक्षण करने की सूचना पाकर धान बिचौलिया के बीच हड़कंप मचा हुआ है।












