
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत गिट्टी मशीन के पास एक अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय मुकेश सोनकर को अपनी चपेट में ले लिया. घटना इतनी दर्दनाक थी की मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन ने मुकेश को पूरी तरह रौंद दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. इधर गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया पर स्थानीय लोगों समझने को तैयार नही थे. इधर सड़क जाम में टाटा मोटर्स के कर्मी भी फंस गए. मिली जानकारी के अनुसार मुकेश स्टील स्ट्रिप के पास रहता था.














