
जमशेदपुर : जमशेदपुर न्यायलय का हाजत से दो कैदी भागने के मामले में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने हाजत इंचार्ज नरेश कुमार सिंह, एएसआई संजीव कुमार और ललन मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में सीतारामडेरा थाना में हाजत इंचार्ज नरेश कुमार सिंह के बयान पर मामला भी दर्ज कराया गया है. वहीं अब तक हाजत से फरार कैदी अमन लाल और सोनू यादव का पता नही चल पाया है. दोनो की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है.
शुक्रवार को कोर्ट हाजत का वेंटीलेटर तोड़ भाग गए थे दो कैदी : बता दें कि कदमा थाना क्षेत्र में बाइक लूट करने के प्रयास में पुलिस ने अमन लाल और सोनू यादव को गिरफ्तार कर 27 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था. दोनो को साकची जेल में रखा गया था. शुक्रवार को एसडीजेएम कोर्ट में दोनो को पेशी होनी थी. पेशी होने के पहले हो दोनो ने हाजत का वेंटीलेटर तोड़ा और मालखाना के पीछे से बहने वाली नाली से होते हुए फरार हो गए.











