
सरायकेला : झारखंड श्रमिक संघ द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी सीआईएसएफ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दो महिला सिक्योरिटी गार्ड को काम से हटाए जाने का विरोध शुरू कर दिया गया है. बताया गया कि दो महिला सिक्योरिटी गार्ड को बगैर किसी कारण के काम से हटा दिया गया है. साथ ही चेतावनी दिया कि अगर उन्हें दुबारा काम पर नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. इधर काम से हटाए जाने के बाद महिला सुरक्षा कर्मी रेखा सरदार और सरस्वती पात्रो ने बताया कि उन्हें बगैर किसी पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया है. रेखा सरदार ने बताया कि पिछले साल मार्च महीने में उनका एक्सीडेंट हुआ था, तीन माह बाद जब दुबारा काम पर लौटी, तो उन्हें यह कहते हुए काम से हटा दिया गया कि उनका रिजाइन हो चुका है, जबकि रेखा ने बताया, कि उसने रिजाइन नहीं दिया था, उसने बताया कि वह पिछले 3 साल से सीआईएसएफ सिक्यूरिटी में काम कर रही थी.





