
रांची : झारखंड के लॉकडाउन में राहत दे दी गयी है. कोरोना के संक्रमण के घटते संक्रमण को लेकर 31 जनवरी सोमवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की अहम बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की जबकि इसमें आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मीटिंग में थी. इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इसमें अहम फैसला लिया गया कि 17 जिले में स्कूलों के तमाम क्लास में पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. कक्षा 1 से लेकर ऊपर के सारे क्लास चलेंगे, लेकिन 7 जिलों में पाबंदी स्कूलों में रहेगी. इन सात जिले में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रांची, सिमडेगा, चतरा, देवघर जिले में कक्षा 9 से ऊपर के क्लास चलेंगे. सारे कॉलेजों को संचालित करने का आदेश दे दिया गया है. इसके अलावा सारे जिम को खोल दिये गये है. सारे स्टेडियम में खेल तो होंगे, लेकिन दर्शकों के जाने की इजाजत नहीं होगी. रात 8 बजे के बाद की बंदिशें बरकरार रखी गयी है और रात 8 बजे के बाद बंदिशें हटाने पर अलग से मीटिंग बाद में होगी. कोरोना के संक्रमण के दर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. शादी-विवाह समारोह में 100 लोगो को पहले इजाजत थी, जिसको बढ़ाकर 200 लोग तय कर दिया गया है. रेस्टोरेंट जैसे चल रहे थे, वैसे ही चलेंगे जबकि स्कूल-कॉलेज हो या कोई भी जगह, कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जायेगी.




