
जमशेदपुर : जमशेदपुर के 10 पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत होने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा की ओर से साकची थाना परिसर स्थित पुलिस एसोसिएशन सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों के लिए उनके अच्छे भविष्य की कामना की गई साथ ही उन्हे माला पहनाकर विदाई दी गई. सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों में एसआई मदन कुमार सिंह, एसआई मो सदरुल हक, एसआई रवि शंकर प्रसाद सिंह, एसआई वंश पाल, एसआई घनश्याम गोस्वामी, प्रा. एसआई अवधेश कुमार सिंह, एएसआई रामानुज कुमार, एएसआई जालिम सिंह यादव, एएसआई अनिरुद्ध मंडल और एएसआई शिव बालक प्रसाद शामिल है.




