
जमशेदपुर : जमशेदपुर में युवा कांग्रेस ने भारत सरकार द्वारा इजराइल से खरीदे गए पेगासस सॉफ्टवेयर का विरोध जताते हुए जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है. इस दौरान इन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पांच वर्ष पहले इस सॉफ्टवेयर को खरीदा था, और इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से देश के लोगों की जासूसी की जा रही है, और लोगों का पूरा डेटा इजराइल को जा रहा है. इन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से भाजपा जासूसी का काम कर रही है और अपने देश का डाटा दूसरे देश को देने का कार्य कर रही है. जिसके ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस आंदोलन कर रही है.




