
चाकुलिया : चाकुलिया -धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर भातकुड़ा बंगान के पास पिकअप वैन और साइकिल की टक्कर हो गयी. जिसमें साइकिल सवार जख्मी हो गया. वहीं साइकिल सवार मयूरनाचनी गांव निवासी दासमत मुर्मू (35) बूरी तरह से घायल हो गया है. वही बंगाल के जोरमा गांव निवासी होपना मांडी (56) जख्मी हो गया है. होपना मांडी ने बताया कि वह दोनों एक साइकिल पर सवार होकर चाकुलिया सप्ताहिक हाट आ रहा था और विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए. सड़क दुर्घटना होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. 108 एंबुलेंस से दोनों जख्मी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दासमत मुर्मू को रेफर कर दिया है. डॉ ने बताया कि दासमत मुर्मू के एक पैर में गंभीर चोट लगी है इस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर झामुमो नेता धनंजय करुणामय, देवाशीष दास, शुभदीप दास समेत अन्य अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी ली और दासमत मुर्मू को उपचार कराने जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया.





