
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 634वां नेत्र शिविर स्व. शान्ति देवी सावा के पुण्य स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुभारंभ हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 170 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 30 नेत्र
रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया, शेष नेत्र रोगियों को उनकी जरूरत के अनुसार दवा व चिकित्सीय परामर्श प्रदान कर विदा किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

रविवार 13 फरवरी को जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। आज जांच सत्र के दौरान सावा परिवार के सीमा देवी सावा, जुगल सावा-रेणु सावा, सुनील कुमार सावा-सुनीता सावा, दीपक सावा, रोशन, अमन, मनीषा एवं आस्था शिविर के दौरान उपस्थित थें। शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया, अतिथियों का स्वागत राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने किया। शिविर में रेड क्रॉस के सदस्य कमल किशोर लड्डा, प्रकाश मिश्र, बनवारी लाल खण्डेलवाल ने महत्वपूर्ण योगदान किया।







