
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास से शनिवार सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव पाया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया. शव के पास से पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया गया जिसमें से पुलिस को सिर्फ कपड़े ही मिले है. मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान भी नहीं पाए गए है. संभावना जताई जा रही है कि मृतक ट्रेन से उतरा होगा जिसके बाद ठंड से उसकी मौत हो गई होगी. हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यू का कारण पता चल पाएगा.








