• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela-Chandil-protest-against-MLA : चांडिल अंचल कार्यालय में जमीन के कागजात में फर्जीवाड़े की शिकायत पर फूटा डोबो के ग्रामीणों का गुस्सा-Video, विधायक के खिलाफ रैली निकाल कर किया पुतला दहन का प्रयास-Video, पुलिस के साथ ग्रामीणों की ठनी, महिला, पुरुष व बच्चों को घसीटते हुए थाने ले गयी पुलिस

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चांडिल : दो साल पूर्व झारखंड में हुए सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है. पूरा राज्य एकबार फिर से विकास छोड़ बाहरी- भीतरी और भाषा विवाद के आग में झुलस रहा है. अब तो यहां के आदिवासी- मूलवासी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. जिस उम्मीद से यहां के आदिवासियों- मूलवासियों ने अपने जल- जंगल और जमीन को बचाने का जिम्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा, अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिरने लगा है. क्योंकि अब उनके ही सिपहसालार और चुने गए जनप्रतिनिधि यहां के आदिवासियों-मूलवासियों को लूटने में लगे हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि यह तस्वीरें कह रही है.दरअसल यह तस्वीरें झारखंड के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो गांव की है. जहां के ग्रामीणों को स्थानीय विधायक सविता महतो का विरोध महंगा पड़ गया और कपाली पुलिस विरोध कर रहे ग्रामीणों को घसीटकर थाने ले गयी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

आपको बता दें कि सरायकेला- खरसावां जिले में इन दिनों जमीन का खेल चल रहा है. रसूखदार और दलाल किस्म के लोगों की थाना से लेकर अंचल कार्यालय तक तूती बोलती है. कारण कि जमीन के खेल में जनप्रतिनिधि, सफेदपोश से लेकर अधिकारियों के हाथ रंगे हैं. अंचल कार्यालय फर्जीवाड़े का अड्डा बन चुका है और यहां के दलाल ब्रांड एंबेसडर. आलम यह है कि दलाल अब अधिकारी के साथ खुलेआम घूम रहे हैं, और अधिकारी सरकारी गाड़ी के बजाए लक्जरी गाड़ियों में दलालों के इशारे पर घूम रहे हैं. बीती शाम जिले के चांडिल अंचल कार्यालय में जमीन कागजात में हुए फर्जीवाड़ा और जालसाजी के विरोध में डोबो के ग्रामीण अपने ही विधायक के खिलाफ आक्रोशित हो उठे और निकल पड़े विधायक सविता महतो का पुतला फूंकने. सैकड़ों की संख्या में महिला- पुरुष और बच्चे हाथों में बैनर- पोस्टर और तख्तियां लिए विधायक के विरोध में नारेबाजी करते सड़क पर जैसे ही निकले कि कपाली पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया.फिर क्या था प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण भड़क उठे और दोनों तरफ से ठन गयी. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और प्रदर्शन में शामिल डोबो ग्राम सभा के सदस्यों के साथ ग्रामीणों को घसीटते हुए जीप में लादकर अपने साथ चांडिल थाना ले गई. जुलूस में महिलाएं और छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के साथ धक्का- मुक्की और दुर्व्यवहार भी किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अनूप महतो, रूपाई मांझी समेत कई महिलाओं और बच्चों को गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

थाना ले जाते समय कपाली थाना प्रभारी ने कहा कि डीएसपी साहब का आदेश है, जाना ही होगा.बताया जा रहा है कि विधायक के इशारे पर अंचल कार्यालय नियमों को ताक पर रखकर आदिवासी जमीन का बंदोबस्त करने पर तुला है. ग्रामीण इसी को लेकर आक्रोशित हैं.दरअसल सारा विवाद का कारण खुद विधायक सविता महतो हैं. बताया जा रहा है कि चांडिल अंचल के डोबो हनुमान कॉलोनी में झामुमो विधायक सविता महतो की जमीन है, जिसे विधायक सविता महतो ने वर्ष 2009 में खरीदा था. कुछ दिनों पहले विधायक ने अंचल कार्यालय में अपने डोबो स्थित जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन किया था. विधायक का आवेदन मिलते ही जिला प्रशासन का पूरा महकमा विधायक की सेवा में जुट गया. फिर न नियम देखा न कानून. अंचलाधिकारी अथवा अंचल के किसी भी कर्मचारियों ने बगैर किसी परिवार को नोटिस या जानकारी दिए विधायक सविता महतो के जमीन की मापी शुरू कर दी. बात यहीं खत्म नहीं हुई, पुलिस की मौजूदगी में पेड़ों की कटाई की गई और चारदीवारी निर्माण भी शुरू कर दिया गया. ग्रामीण अपनी बात कहते- कहते थक गए, लेकिन किसी ने एक न सुनी. अंततः ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया है कि विधायक सविता महतो जिस जमीन पर अपना दावा कर रही हैं, वह आदिवासी गुरुचरण भूमिज का खतियानी जमीन है. इसके अलावा आदिवासी भदरु भूमिज के नाम बंदोबस्ती जमीन है. वहीं, उक्त प्लॉट पर 15 – 17 परिवार पिछले 50 – 60 साल से बसे हैं जो चांडिल डैम के विस्थापित व भूमिहीन हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इन्हें झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो ने ही बसाया था. ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है, कि उक्त जमीन आदिवासी गुरुचरण भूमिज का है. 1964 सर्वेक्षण (सेटलमेंट) के बाद त्रुटि सुधार के लिए कानूनी लड़ाई चली थी, जिसका केस संख्या 2108/1964 है. ग्रामीणों का दावा है कि उक्त कानूनी लड़ाई में अंचल कार्यालय द्वारा जालसाजी एवं फर्जीवाड़ा करते हुए सीएनटी एक्ट की धारा 90 के तहत संशोधन किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञापन में कहा गया है कि फर्जीवाड़ा एवं जालसाजी करके प्लॉट संख्या 1231 का 5.58 डिसमिल, प्लॉट संख्या 1239 का 4.40 डिसमिल, प्लॉट संख्या 1238 का 2.13 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 1239 का 0.99 डिसमिल जमीन मि. स्टाब्स एवं मिसेस सुजा के नाम पर हस्तांतरित किया गया था. फिर वर्ष 2009 में इसी कहानी को पुनः दोहराया जाता है. सविता महतो (ईचागढ़ विधायक) द्वारा मि. स्टाब्स एवं मिसेस सुजा से जमीन खरीदा गया और अब उससे भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया. यह फर्जीवाड़ा चांडिल अंचल कार्यालय द्वारा किया गया है. यहां ग्रामीणों ने बताया है, कि मि. स्टाब्स एवं मिसेस सुजा से सविता महतो के नाम पर उपरोक्त प्लॉट संख्या की जमीन हस्तांतरित किया गया. जिसमें डिसमिल को एकड़ में अंकित किया गया है. अब जब विधायक सविता महतो अपने जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रही हैं तो आदिवासी गुरुचरण भूमिज (खतियान धारी ) तथा भदरु भूमिज (बंदोबस्ती जमीन) भी इसके जद में आ रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

यही कारण है कि जिस ग्रामीणों ने विधायक को प्रचंड मत देकर अपना प्रतिनिधि चुना उसी के खिलाफ सड़क पर उतर विरोध करते नजर आए.अब सवाल ये उठता है कि क्या लोकतंत्र में लोगों को अपनी आवाज बुलंद करने की आजादी छीन ली गई है, या झारखंड में अब यही होगा ! क्या कानून इसकी इजाजत देता है ? पुलिस- प्रशासन जिस कानून की दुहाई देकर विरोध कर रहे भोले- भाले आदिवासियों- मूलवासियों को जानवरों की तरह घसीटकर अपने साथ थाने ले गयी, महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की क्या कानून इसकी इजाजत देता है ? (नीचे भी पढ़ें)

वैसे इन तस्वीरों को देख कर सरकार शासन प्रशासन और न्यायपालिका तय करें हमारा काम तथ्यों को सामने लाना है हमने ला दिया.वैसे पुलिस की सख्ती के बाद अब ग्रामीणों का क्या रुख रहता है इसपर हमारी नजर बनी रहेगी. कुल मिलाकर कह सकते हैं कि ग्रामीणों ने एक गड़े मुर्दे को उखाड़ कर विधायक सविता महतो और चांडिल अंचल कार्यालय के अधिकारियों को बेनकाब क्या कर दिया, विधायक और पूरा प्रशासनिक महकमा ग्रामीणों के पीछे हाथ धोकर पड़ गया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

West singhbhum ganga aarti – छठी मैया की भक्ति में जगमगायेंगे चक्रधरपुर के तीन घाट, गूंजेगी गंगा आरती
खबर

West singhbhum ganga aarti – छठी मैया की भक्ति में जगमगायेंगे चक्रधरपुर के तीन घाट, गूंजेगी गंगा आरती

October 24, 2026
Jamshedpur extortion in name of police : सिदगोड़ा बाजार में पुलिस अधिकारियों के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, एक पकड़ाया, दूसरा फरार, देखिए – video
खबर

Jamshedpur extortion in name of police : सिदगोड़ा बाजार में पुलिस अधिकारियों के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, एक पकड़ाया, दूसरा फरार, देखिए – video

October 24, 2026
jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त
खबर

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

October 23, 2026
Next Post

Jamshedpur : श्री राजपूत करणी सेना ने बिरसानगर में जरूरतमंद परिवार को बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री मुहैया करायी

Jharkhand-Panchayat-Election : झारखंड में पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयार किया प्रस्ताव, अब ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार को लेना है निर्णय, मार्च, अप्रैल व मई में चुनाव संभव

Jamshedpur-two-women-arrested : शादी समारोह में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार, सिदगोड़ा पुलिस कर रही पूछताछ

Jamshedpur-two-women-arrested : शादी समारोह में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार, सिदगोड़ा पुलिस कर रही पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

Jamshedpur rural two died in bike accident : बोड़ाम के पगदा गांव में दो बाइकों की टक्कर में चुड़दा के गणेश कर्मकार की मौत, महिला समेत तीन अन्य लोग जख्मी

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News