
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची हाई स्कूल के 1971 बैच के एलुमिनी 50 वें साल के मौके पर फिर से मिले. वही स्कूल वही पेड़, वही क्लासरूम वही पुराना जज्बा और धमा-चौकड़ी और मस्ती. उम्र के इस दहलीज पर आकर छात्र- छात्राओं का मिलन अद्भुत रहा. एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिलना और साथ बिताए स्कूली जीवन को साझा कर छात्र-छात्राएं थोड़े भावुक भी हुए और साथ पढ़े वैसे छात्र जो आज इस दुनियां में नहीं रहे उन्हें याद किया. इस दौरान जमशेदपुर एवं बाहर रहनेवाले छात्र-छात्राएं जुटे. कोई कोलकाता से तो कोई बेंगलुरु से कोई मुंबई से तो कोई गुजरात से यहां जुटे.







