
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में सागर मुखी नामक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक ने बताया कि घर में पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बोतल से अपने सर पर दे मारा और पैरों का नस काट लिया. फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है. वहीं परिजन कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.








