
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर रविवार को एक बैठक हुई. बैठक भाजपा नेता सुबोध झा की अध्यक्षता में शंख बाबा मैदान में हुई. बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द चालू करवाने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर योजना के किए गए कार्यों की पूरी जानकारी के सूचना के अधिकार के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसका संयोजक विनोद कुमार सिंह एवं सह संयोजक रूपेश कुमार शर्मा, संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के सचिव सपन दास, प्रभा देवी को बनाया गया. ये पूरी जानकारी विभाग से सूचना के अधिकार के तहत लेंगे. सुबोध झा ने कहा कि गर्मी का समय आ रहा है. बागबेड़ा, हरहरगुट्टू व आसपास के क्षेत्रों में पानी चापाकल में अभी से कम देने लगा है. जिला प्रशासन अविलंब बागबेड़ा, कीताडीह हरहरगुट्टू एवं रेलवे क्षेत्र की बस्तियों में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराना शुरू करे और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को अविलंब चालू कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराएं. बैठक में विनोद सिंह, सविता टुडू, प्रभा हांसदा, सिंह, विनय सिंह, कृष्णा पात्रो, ऋतु सिंह, गोविंदा पात्रो, सोनी देवी, हीरा टुडू, कांता देवी, सुनीता देवी, रितु सिंह, बेला शर्मा, विनय सिंह, रुपेश शर्मा, पिंटू कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे.







