
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत के बाद कोलाबिरा में भी एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क भी जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि मृतकों में एक केंदुडीह, एक बिकानी और एक तिरुलडीह का रहने वाला था. तीनों फुटबॉल मैच देखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. वापसी के क्रम में कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग में कोलाबिरा ओपी क्षेत्र में बाजार के पास ही ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक के परखच्चे भी उड़ गए. फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.





