
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह गांव में आदिवासी सरना समाज के ओर से माघ पूजा (बोंगा) का आयोजन किया गया. गांव के नायके (पुजारी) महाबीर मुर्मू ने बड़ी श्रद्धा के साथ इष्ट देवता मांरगबुरु, ग्राम देवता, जाहेर आयो, मोड़ें तुरुई की पूजा करायी. सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई. समस्त ग्रामवासी सुखी संपन्न हो और सभी के बीच में भाईचारा बना रहे और गांव में किसी प्रकार का बीमारी महामारी न फैले और साथ-साथ झारखंड राज्य उन्नति करें और विश्व से कोरोना महामारी जल्द समाप्ती की प्रार्थना की गयी. पूजा के पश्चात सभी ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में सोडे (खिचड़ी) ग्रहण किया. शाम में ग्राम वासियों के द्वारा नायके बाबा को नाचते गाते हुए घर तक पहुंचा दिया. वहीं गांव के अखाड़ा में सभी ग्रामवासी रात भर सांस्कृतिक नाच गान का आनंद लिया. वहीं कल यानी सोमवार को माघ पूजा के अवसर पर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता होगी आयोजित. पूजा में बंगाल माझी, किशुन मुर्मू, बाले मुर्मू, जोक माझी, सावन हांसदा, मदन सोरेन, मनोज मुर्मू, बीदु सोरेन, हेमंत सोरेन, चुन्नू हेंब्रोम, खेलाराम सोरेन, जुझार बास्के, राजाराम मुर्मू, किशुन सोरेन, कांडे पुर्ती, दिलीप कुमार ह़ांसदा, प्रधान बोईपाई, दीपक बिरुवा रोशन बोदरा, अमित सिजुई, आदि एवं ग्रामवासी शामिल हुए.





